GK-SECTION.COM

All GK In One Page

विशेषण के कितने भेद होते हैं एवं कितने प्रकार के होते हैं

विशेषण किसे कहते हैं

संज्ञा और सर्वनाम की विशेषता बताने वाले संज्ञा और सर्वनाम में छुपी हुई विशेषता का बोध कराने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं। विशेषण शब्द वाक्य में संज्ञा के साथ लगकर विशेषता का बोध करते हैं।

विशेषण कितने प्रकार के होते हैं

विशेषण आठ प्रकार के होते हैं

  • गुणवाचक विशेषण
  • संख्यावाचक विशेषण
  • परिणामवाचक विशेषण
  • व्यक्तिवाचक विशेषण
  • सम्बन्धवाचक विशेषण
  • तुलनाबोधक विशेषण
  • प्रश्नवाचक विशेषण
  • सार्वनामिक विशेषण

 

गुणवाचक विशेषण

 

जो शब्द किसी वस्तु या व्यक्ति के रूप, गुण या रंग सम्बन्धी विशेषता को प्रकट करते हैं, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं।

मेढ़ा, कुरूप ईमानदार, खट्टा, मीठा, कड़वा, काला, गोरा, कायर, वीर, बड़ा, छोटा, टेढ़ा, मेढ़ा, कुरूप ईमानदार, खट्टा, मीठा, कड़वा, अच्छा आदि।

 

 

संख्यावाचक विशेषण

जिस वाक्य में संज्ञा के साथ-साथ सर्वनाम की निश्चित या अनिश्चित संख्या, क्रम या गणना का बोध करवाने वाले शब्दों का उपयोग हो उन्हें संख्यावाचक विशेषण कहा जाता है।

 

उदाहरण“तनुज के पास 5 घड़ियां हैं।”

इसमें बच्चो के संख्या 5 का बोध हो रहा है, इसलिए यह संख्यावाचक विशेषण है।

 

परिणामवाचक विशेषण

जो विशेषण शब्द संज्ञा या सर्वनाम की नाप-तोल, मात्रा सम्बन्धी विशेषता प्रकट करते हैं, उन्हें परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं ।

जैसे : दो किलो चीनी, चार किलो तेल, थोड़े फल, एक लीटर दूध, एक तोला सोना, थोड़ा आटा आदि।

 

उदाहरण“मेरे लिए थोड़े फल लेकर आओ।”

जैसा कि आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं थोड़े शब्द का इस्तेमाल किया गया है।

 

व्यक्तिवाचक विशेषण

व्यक्तिवाचक विशेषण की परिभाषा वाक्य में स्थित व्यक्तिवाचक संज्ञा की विशेषता बताने वाले शब्द को व्यक्तिवाचक विशेषण कहते हैं।

 

जैसे जयपुरी, जोधपुरी, बनारसी, नेपाली, अमेरिकी, बिहारी वगेरा।

 

वह लड़का बिहारी हैं।

जैसा कि आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं बिहारी शब्द का इस्तेमाल किया गया है।

 

तुलनाबोधक विशेषण

 

तुलनबोधक विशेषण की परिभाषा वाक्य में स्थित दो या दो से अधिक व्यक्तिओ की या वस्तुओ की तुलना जिन शब्दों की मदद से की जाती हैं ऐसे शब्दों को तुलनबोधक विशेषण कहते हैं।

जैसे ज्यादा गर्म, ज्यादा तेज, बहुत सुन्दर

 

ये कन्या बहुत सुन्दर है।

जैसा कि आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं सुन्दर शब्द का इस्तेमाल किया गया है।

 

प्रश्नवाचक विशेषण

 

जिन सर्वनाम शब्दों से किसी प्रश्न का बोध होता है उसे उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसेयह व्यक्ति कौन है ?, यह चीज़ क्या है ? आदि।

 

सार्वनामिक विशेषण

 

ऐसे सर्वनाम शब्द जो संज्ञा से पहले लगकर उस संज्ञा शब्द की विशेषण की तरह विशेषता बताते हैं, वे शब्द सार्वनामिक विशेषण कहलाते हैं। यह शब्द संज्ञा के लिए विशेषण का काम करते हैं। जैसे: मेरी पुस्तक , कोई बालक , किसी का महल , वह लड़का , वह बालक , वह पुस्तक , वह आदमी , वह लडकी आदि।

Updated: March 28, 2024 — 11:00 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GK-SECTION.COM © 2024